अमर उजाला ब्यूरो
सोलन(कुनिहार)।
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार में एनएसएस स्वयंसेवकों का शिविर 22 से 28 अक्तूबर होगा। इसमें 35 एनएसएस स्वयंसेवक भाग लेंगे। प्रधानाचार्य रामेश्वर ठाकुर ने बताया की शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा करेंगे। उन्होंने बताया की शिविर में स्वयंसेवक हाटकोट, शिव गुफा मंदिर, कुनिहार मंदिर तालाब, पुलिस चौकी, स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार तथा स्कूल के आसपास की सफाई करेंगे।
स्वयंसेवक लोगों को सामाजिक समस्याओं नशाखोरी, स्वच्छता अभियान, शिक्षा अभियान के बारे में जागरूक करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी पूनम शर्मा ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, बिजली तथा वन विभाग के अधिकारी भी स्वयंसेवकों को जानकारी देंगे। स्वयंसेवक प्रभात फैरी से दैनिक कार्यक्रम की शुरुआत कर हर रोज रात्रि संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।