फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटोली से गड़ोग सड़क पर खर्च होंगे 2.98 करोड़ ः धनीराम

Sat, 17 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
ओच्छघाट में आयोजित मां भगवती मेला में पहुंचे धनीराम को सम्मा‌न‌ित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ओच्छघाट में एक करोड़ की लागत से साइंस ब्लॉक तैयार किया जाएगा। जटोली से गड़ोग के लिए निर्मित होने वाली सड़क की मेटलिंग तथा टारिंग पर 2.98 करोड़ खर्च होंगे। वह ओच्छघाट में आयोजित मां भगवती मेला समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को सहेजकर रखने की अपील की। साथ ही कहा कि संस्कृति अतीत एवं भविष्य के मध्य सेतु का काम करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के बिना कोई भी कौम विकास नहीं कर सकती। हिमाचल की संस्कृति की अपनी विशेषताएं हैं। युवाओं को जहां एक ओर अपनी संस्कृति को आत्मसात करना होगा वहीं इसे सहेजने की दिशा में भी प्रयास करने होंगे। युवाओं को आत्म उन्नति एवं विकास के साथ संस्कृति का संरक्षण भी सुनिश्चित बनाना होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि वह नशे से दूर रहें। साथ ही अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। युवा देश का भविष्य हैं और सभी को युवाओं से अनेक आशाएं हैं। प्रदेश सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दे रही। उन्होंने स्थानीय ज्वाला माता मंदिर में शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता का आनंद उठाया। पंचायत ओच्छघाट के प्रधान वेद प्रकाश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेला कमेटी के प्रधान विक्रम शर्मा ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, राज्य कांग्रेस प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जतिन साहनी, बीडीसी सदस्य सोमदत्त, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, सहायक आयुक्त छवि नांटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी और जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें