फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी पहुंचने लगी लहसुन की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। सब्जी मंडी सोलन में लहसुन की खेप पहुंचने लग गई है। यह इस सीजन की सबसे पहली खेप है। अभी तक दो दिनों में करीब तीन क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। इसका किसानों को पिछले के मुकाबले अच्छा दाम मिल रहा है। पिछले वर्ष लहसुन 35 से 40 रुपये किलो के हिसाब से बिका। इस बार किसानों को लहसुन के दाम 60 से 65 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं।

हालांकि अभी सब्जी मंडी सिरमौर का लहसुन पहुंचा है। इसके बाद जिले का स्थानीय लहसुन भी मंडी में पहुंचने लग जाएगा। सिरमौर में लहसुन की सबसे अधिक पैदावार होती है। सिरमौर के बाद कुल्लू में भी लहसुन की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके अलावा सोलन और शिमला में भी लहसुन उगाया जाता है। सिरमौर और सोलन में मई तक लहसुन की फसल तैयार हो जाती है। जिले में सबसे पहले फसल तैयार होने के कारण शुरू में किसानों को फायदा मिलता है। शुक्रवार को सोलन का लहसुन कर्नाटक के लिए गाड़ियों में भरा जा रहा था। इसकी उक्त राज्य में काफी ज्याद मांग है।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों और विदेशों में हो रही सप्लाई
सोलन का लहसुन देश ही नहीं, विदेशों में भी धूम मचा रहा है। यहां के लहसुन की दक्षिण भारतीय मंडियों में भारी मांग है। केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के अलावा उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा व सिक्किम भी सोलन से लहसुन की खरीदारी कर चुके हैं।लहसुन पड़ोसी देशों श्रीलंका और बांग्लादेश की रसोई में भी पहुंच चुका है। पिछले वर्ष भी भारी मात्रा में लहसुन श्रीलंका, बांग्लादेश सहित अन्य देशों में सप्लाई किया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में हुआ था सबसे अधिक कारोबार
वर्ष 2016 में सोलन सब्जी मंडी ने लहसुन का करीब 130 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यहां 2960 मीट्रिक टन लहसुन आया जबकि पिछले वर्ष सब्जी मंडी में सिर्फ 49 करोड़ का ही कारोबार हुआ था। इसका कारण किसानों को लहसुन के कम दाम मिलना भी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें