फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड दाड़लाघाट से हटाएगा पुराने लकड़ी के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। लोगों बेहतरीन विद्युत आपूर्ति सुविधा देने के लिए विद्युत बोर्ड दाड़लाघाट क्षेत्र में पुराने लकड़ी के खंभों को बदलकर उनके स्थान पर लोहे के खंभे लगाने का काम शुरू कर रहा है। इससे लोगों को विद्युत खंभों के टूटने से होने वाली परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वर्तमान समय में दाड़लाघाट क्षेत्र में कई स्थानों पर लकड़ी के खंभे लगे हैं। वहीं तूफान आने पर इन खंभों के टूटने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


कई दफा तो ये खंभे टूट भी जाते हैं। इससे लोगों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग पर विद्युत बोर्ड उक्त क्षेत्र में बिजली खंभों को बदलने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे लोगों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। उधर, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड दाड़लाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दाड़लाघाट क्षेत्र के चंडी, गयाणा में एचटी लाइन के लकड़ी के खंभों को हटाने का कार्य 22 से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि पुराने लकड़ी के खंभों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके बाद लकड़ी के पुराने खंभों को बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें