फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना ागढ़ और दून में 24-24 टेबल पर खुलेंगी ईवीएम

विज्ञापन
evm
विज्ञापन
बददी/नालागढ़ (सोलन)। विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को हुए मतदान के बाद परिणाम जानने के लिए 40 दिनों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। अब मतगणना के लिए मात्र चार दिन शेष हैं। प्रत्याशियों सहित उनके समर्थकों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। सर्द मौसम में भी मतगणना को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह से गरम है। अब बस इंतजार है तो ईवीएम खुलने का।
विज्ञापन

उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि दोनों हल्कों की मतगणना 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों सहित सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। दून और नालागढ़ के मतगणना के लिए लगेंगे 24 टेबल दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 24 मेजों पर होगी। दोनों विस क्षेत्रों की मतगणना के लिए 72 अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
20 प्रतिशत रिजर्व स्टाफ की व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सुनवाई के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं वही माकूल सुरक्षा व्यवस्था की है। मतगणना के लिए तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जिनमें सौ मीटर के दायरे में मेन गेट तथा मतगणना हाल के पास भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मतगणना 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाएं गए है। एक आरओ का अतिरिक्त टेबल लगाया है 14 माइक्रो ऑबजर्वर, 14 काउंटिंग सुपरवाइजर सहित 14 सहायक काउंटिंग सुपरवाइजर लगाए गए हैं। दून विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 10 मेज, एक आरओ का टेबल लगाया गया है। 10 माइक्रो ऑबजर्वर, 10 काउंटिंग सुपरवाइजर और 10 सहायक काउंटिंग सुपरवाइजर की तैनाती की है इसके अतिरिक्त 20 प्रतिशत रिजर्व स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें