फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में 19 बिस्तरों का कोविड वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की संभावित तीसरी लहर को भांप जिले के अस्पतालों समेत क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया है। अस्पताल मेें पुराने गायनी वार्ड को कोविड वार्ड में बदल दिया गया है। वार्ड में सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। कोविड वार्ड में अस्पताल प्रशासन 19 बेड लगाए हैं। इनमें चार बिस्तरों की अगल से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अस्पताल में स्पेशल आईसीयू वार्ड भी बनाया गया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन संभावित लहर की स्थिति को लेकर देखकर अन्य वार्ड को कोविड वार्ड में तबदील करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दूसरी लहर के बीच सर्जिकल और मेडिसन वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया था। इन दोनों वार्ड में करीब 30 बिस्तरों की व्यवस्था की थी। दूसरी लहर के पीक पर आने के बाद बिस्तरों की कमी थी।
इस कारण अस्पताल के कोविड वार्ड में एक बेड पर दो मरीजों का इलाज करने पर मजबूर होना पड़ा था। इसे देख अस्पताल प्रशासन ने पोस्ट कोविड वार्ड को कोविड वार्ड में बदलने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा था। इसके बाद पोस्ट कोविड वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया। अब ओमिक्रॉन की संभावित लहर को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बड़े वार्डों को कोविड वार्ड में बदला है।
विज्ञापन

ये हैं वार्ड में तैयारियां
अस्पताल प्रशासन ने 19 बेड का कोविड वार्ड तैयार करने के बाद सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर दी है। वार्ड में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सिलिंडर होंगे। इसके अलावा ड्रिप स्टैंड और अन्य आवश्यक उपकरणों से वार्ड को जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि वार्ड को बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन को उच्चाधिकारियों से बीते दिनों आदेश मिले थे।
कोविड आईसीयू के लिए रैंप अलग
कोविड के लिए अस्पताल में सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण की जा रही है, ताकि समय रहते अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधा दी जा सके। इसके अलावा कोविड संक्रमित मरीज को वार्ड तक ले जाने के लिए अलग से रैंप तैयार किया गया है। इससे अन्य मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं अस्पताल में 135 कंसंट्रेटर के अलावा 150 छोटे-बड़े सिलिंडरों की व्यवस्था है। दूसरी लहर में ये व्यवस्था 50 फीसदी थी।
पीएसए प्लांट से भी जुड़े हैं वार्ड
क्षेत्रीय अस्पताल में अब मेडिकल वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड, स्पेशल वार्ड व कोविड आईसीयू वार्ड को पहले चरण में पीएसए प्लांट से जोड़ा गया है। दूसरी लहर में इन वार्डों में सिलिंडर की व्यवस्था थी। लेकिन अब इसे पीएसए प्लांट से जोड़ा गया है।
सभी इंतजाम किए जा रहे पूर : डॉ. वर्मा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि पुराने गायनी वार्ड को कोविड वार्ड में बदला गया है। सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। वार्ड में 19 बेड लगाए हैं जो ऑक्सीजन आपूर्ति से जुड़े हैं। इसके अलावा अस्पताल में कोविड आईसीयू और दो स्पेशल वार्ड भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें