फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइपीएच और नगर परिषद के फिल्ड स्टॉफ में तालमेल न होने से लोगों नही मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद सोलन के वार्ड नंबर 14 के तहत आने वाली कमल ऑर्चड और हाउसिंग कॉलोनी में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दोनों कालोनियों में नगर परिषद और आईपीएच की तरफ से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन फील्ड स्टाफ का आपसी तालमेल न होने के कारण लंबे समय से समस्या का हल नहीं हो रहा। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय कमल ऑचर्ड रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने इस संदर्भ में पूर्व मनोनीत पार्षद राजीव कौड़ा के नेतृत्व में एडीएम संदीप नेगी को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें सोसायटी के प्रधान केएल शर्मा और महासचिव नारायण ठाकुर ने बताया कि कॉलोनी में चार से पांच दिन बाद पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। मांग के मुताबिक पानी नहीं मिलने से इतने दिन तक गुजारा करना मुश्किल हो गया है। समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद और आईपीएच के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मनोनीत पार्षद ने बताया कि वार्ड के तहत हाउसिंग कॉलोनी फेज-एक में भी लोगों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के करीब 300 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय निवासी सेवाराम, प्रताप राणा, हीरा चितरी, संतोष कुमार, अनीता कंवर, विमला कंवर, मधू गुप्ता, निशा ठाकुर, संत कुमार, एमके गुप्ता, विनीत सिंह, एआर तनवर, सुशील कुमार, एचसी धवन और मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विभागीय कार्यप्रणाली के चलते लंबे समय से पेयजल समस्या चल रही है।
लोगों का कहना है कि नगर परिषद और आईपीएच बरसात के महीने में भी नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रही। क्षेत्र में रोटेशन के आधार पर तीन दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है लेकिन विभागीय खींचतान के चलते पेयजल आपूर्ति में एक से दो दिन की देरी की जा रही है। एडीएम संदीप नेगी ने सोसायटी को आश्वासन दिया है कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें