बद्दी (सोलन)। नोबेल चैरिटी वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से कारगिल विजय दिवस पर वीरवार को रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें 100 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। सोसायटी के अध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी करेंगे। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों की टीम रक्त एकत्रित करेगी। रक्तदान के अलावा जल्द संस्था पौधारोपण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।