फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में ट्रक यूनियन हत्याकांड में 16वीं गिरफ्तारी

Thu, 19 Sep 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बीते 25 अगस्त को की थी युवक की डंडे मारकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीते माह 25 अगस्त को बद्दी में हरियाणा के पंचकूला के युवक रोहित राय की डंडे मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 16वीं गिरफ्तारी की है। हत्या प्रकरण में बद्दी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी लुकेश उर्फ जस्सी पुत्र जयपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर स्थान खरुका, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते माह बद्दी में दो गुटों की झड़प में युवक रोहित की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोग गिरफ्तार किए थे। वहीं उनसे पूछताछ के दौरान अब 16वें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा बताया कि युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हरियाणा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें