फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 167 विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
सोलन शहर के कन्या स्कूल में आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान मौजूद
विज्ञापन
एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे विद्यार्थी
विज्ञापन

छात्रा स्कूल सोलन में हुई परीक्षा
70 किमी दूर बद्दी समेत जिला सिरमौर के राजगढ़ से भी पहुंचे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल माल रोड सोलन में हुई। सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक चली परीक्षा में नौवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षा के 167 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। कई विद्यार्थी करीब 70 किलोमीटर दूर बद्दी और जिला सिरमौर के राजगढ़ से भी परीक्षा देने पहुंचे।
परीक्षा के लिए जिले से 354 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 167 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। नौवीं के 46, दसवीं के 50, जमा एक के 43 और जमा दो के 28 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा पूरी तरह ओएमआर शीट पर हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थी निर्धारित समय से काफी पहले सुबह 9:30 बजे से ही अपने साथियों और अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे थे। केंद्र पर पहले पंजीकरण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में बैठाया गया। ठीक 11:00 बजे परीक्षा शुरू हुई और दोपहर 12:30 बजे समय पूरा होने पर परीक्षकों ने सभी विद्यार्थियों से ओएमआर शीट वापस ले लीं।
परीक्षा से मिला अच्छा अनुभव
सिरमौर के राजगढ़ स्थित गढ़ोल पिडल स्कूल की शगुन ने बताया कि वह सहपाठियों और संस्कृत शिक्षक अनिल दत्त शर्मा के साथ सुबह छह बजे घर से निकली थीं। स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी दी थी। आठवीं में अच्छे अंक आने के बाद उन्होंने परीक्षा में भाग लेने का निर्णय लिया और आवेदन करते ही तैयारी शुरू कर दी। परीक्षा नजदीक आने पर थोड़ा तनाव था, लेकिन पेपर देने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है।
गणित के कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल
भोजनगर स्कूल के योगेश ने बताया कि परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। गणित के कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल थे। वह सुबह आठ बजे घर से निकले और नौ बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। परीक्षा से पहले थोड़ी घबराहट थी, लेकिन पेपर देने के बाद उन्हें अपनी तैयारी पर भरोसा है।
आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार
वर्ष 2023 की छात्रवृत्ति परीक्षा की टॉपर और कंडा स्कूल की छात्रा जागृति शर्मा ने इस बार भी परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही परीक्षा को लेकर उत्साहित थीं। समय पर केंद्र पहुंचने के लिए उन्हें अभिभावकों के साथ सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं स्कूल और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करती हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति से कम होगी खर्च की चिंता
बद्दी के बिल्लांवाली स्कूल की छात्रा आदिति ने बताया कि उन्होंने और उनके माता-पिता ने भविष्य को लेकर कई सपने देखे हैं। इन्हें पूरा करने के लिए वह मेहनत कर रही हैं। आगे की पढ़ाई के साथ खर्च भी बढ़ता है। इसको ध्यान में रखकर उन्होंने पूरी लगन से परीक्षा दी। उनका पेपर अच्छा हुआ है। छात्रवृत्ति मिलने पर आगे की पढ़ाई के खर्च की चिंता काफी हद तक कम हो सकेगी।

सोलन शहर के कन्या स्कूल में आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान मौजूद

सोलन शहर के कन्या स्कूल में आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान मौजूद

सोलन शहर के कन्या स्कूल में आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान मौजूद

सोलन शहर के कन्या स्कूल में आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान मौजूद

सोलन शहर के कन्या स्कूल में आयोजित अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान मौजूद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें