अमर उजाला ब्यूरो
भोजनगर(सोलन)। हिमाचल प्रदेश क्रीड़ा भारती ने हनुमान जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन बोहली पंचायत मैदान में किया गया जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में यूथ क्लब भोजनगर ने प्रथम और सुल्तानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता टीमों को आयोजकों ने सम्मानित किया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि ईश्वर लाल चौधरी, सेवानिवृत्त जिला सेवा एवं खेल अधिकारी चतर सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर देशराज, तिलक राज, अभिलाष ठाकुर, विवेक नंद, आजाद युवा मंडल के चंदन ठाकुर, अतुल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, अरुण ठाकुर, महेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।