फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन के लोगों को नहीं मिली फोरलेन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन की फोरलेन की दरकार आज तक पूर्ण नहीं हो सकी है। फोरलेन के अभाव में नालागढ़-बद्दी-पिंजौर हाईवे पर जाम जैसी स्थिति रहती है, वहीं इस मार्ग पर सड़क हादसों में कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। बीबीएन का यह मुख्य मार्ग फोरलेन में तब्दील नहीं हो पाया है। हालांकि, फोरलेन निर्माण को लेकर भू अधिग्रहण की कवायद चली लेकिन यह आज तक अधर में ही लटकी है।

पिंजौर से नालागढ़ तक कुल 36 किलोमीटर मार्ग में हिमाचल के हिस्से में 16 किलोमीटर मार्ग आता है जिसकी भू अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हुई। पेड़ों की गणना सहित स्ट्रक्चरों की पैमाईश भी की गई लेकिन हर काम अधर में लटकाहै। फोरलेन की जमीनों का न तो पूर्ण रूप से अधिग्रहण हो सका है और न ही स्ट्रक्चरों की पैमाईश का काम पूर्ण हो सका है। नतीजतन, फोरलेन के अभाव में प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र फोरलेन सुविधा से महरूम है। औद्योगिकरण की बयार में यहां रिकॉर्ड उद्योगों की स्थापना हुई है, वहीं वाहनों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ। बीबीएन क्षेत्र में मुख्य सड़क नालागढ़-बद्दी-पिंजौर का यातायात दबाव भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


फोरलेन के अभाव में घंटों जाम रहता है, वहीं आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हिमाचल के हिस्से में आने वाली भूमि की पैमाईश कर इसका ड्राफ्ट केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय को भेजा गया। यहां इसके लिए प्रथम चरण में 32 गांवों का 125 करोड़ मुआवजा आया जो भू-मालिकों में बांटा गया लेकिन मुख्य सड़क के मध्य ली जाने वाली 45 मीटर भूमि की शर्त को पूरा करने के निर्देशों के बाद दोबारा से 3डी ड्राफ्ट तैयार किया गया जिसका मुआवजा अभी नहीं आया है।

नालागढ़ से पिंजौर फोरलेन में बद्दी तक 16 किलोमीटर मार्ग के तहत पेड़ों की गणना तो पूर्ण हो गई है लेकिन इसकी जद में आ रहे स्ट्रक्चरों का पुनर्मूल्यांकन किया जाना है। 32 में से 25 गांवों के भवनों का मूल्यांकन हो चुका था लेकिन इसके रिवाईज रेट बढ़ने से 157 मामलों में दोबारा से पैमाईश की जानी है।
विज्ञापन


नालागढ़ से बद्दी तक 16 किलोमीटर मार्ग के तहत 3658 पेड़ों की गिनती की गई है। इसमें से 2165 सरकारी भूमि और 1055 निजी भूमि के पेड़ शामिल है। सक्षम अधिकारी भू अर्जन एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि फोरलेन कार्य को लेकर एनएचएआई से बात कर कार्य जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें