विद्यार्थियों का परिणाम होगा ऑनलाइन : भारद्वाज
धुंदन में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
बोले- सतत समग्र मूल्यांकन के तहत होगा कार्य, पुस्तकालय भी होंगे विकसित
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश आज देश में द्वितीय स्थान पर है लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाना होगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। सतत समग्र मूल्यांकन के तहत छात्रों का पूरे साल का परिणाम ऑनलाइन किया जा रहा है। विद्यालयों में पुस्तकालय के आधुनिकीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 11 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रावामापा धुंदन में आयोजित वार्षिक समारोह में कही। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मानित भी किया। इस दौरान अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भाजपा के प्रदेश सचिव रत्न सिंह पाल, एसएमसी अध्यक्ष नीम चंद, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बालक राम, भाजपा मंडल अर्की के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश, इस विद्यालय के पूर्व छात्र और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी आरएस गुप्ता, रत्न मिश्रा, रमेश ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा पूनम सूद, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीसी चौहान, अन्य अधिकारी, अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।
नकल पर रोक लगाने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
प्रदेश के कुल 18 हजार विद्यालयों में 1400 विद्यालय ही निजी क्षेत्र में है। प्रदेश में शिक्षा का विस्तार दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों तक किया गया है। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। प्रदेश सरकार पहले ही इस विद्यालय की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना शुरू करने पर बधाई दी।
इन्हें मिला सम्मान
इस स्कूल प्रधानाचार्य सरताज राठौर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें दामिनी, आस्था शर्मा, मीनाक्षी, गिरीश शर्मा, इशिता गौतम, निहारिका शर्मा, अंजली, हितेश, पुष्पेंद्र, हर्ष राठौर, वर्षा, किरण गौतम, तमन्ना, उदित, यशस्वी, प्रेरणा, साहिल, समर कपिला, पारस, पूजा, यशोदा, भावना, वीरेंद्र ठाकुर, जयवंती, किरण, अंजली, शिवांश, दीक्षित शर्मा, प्रियांश मिश्रा, सोनाली शर्मा, निधि शर्मा, आशा, मनीषा, नेहा, आरती, रीमा देवी, केतन कपिल, शिवानी, धीरज कुमार, कर्तव्या ठाकुर, मोहित शर्मा, भोलेश्वर, जतिन, विशाल, जितेंद्र, जीतराम, संजय, हितेश, दिव्यांश, मनीषा, आशीष ठाकुर, दीपिका, ललित, अजय को सम्मानित किया।