फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में हलवाई की दुकान से दो नाबालिग छुड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर में एक हलवाई की दुकान पर काम कर रहे 14 साल से कम आयु वर्ग के दो बच्चों को छुड़ाया गया है। इन दोनों बच्चों के संबंध में चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत मिली थी। इसके बाद चाइल्ड लाइन, श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान में दबिश दी और दोनों बच्चों को काम करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के नाम और पते नोट किए गए और उनका मेडिकल सोलन अस्पताल में करवाया गया। इसके बाद दोनों बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर समिति के हवाले कर दिया गया।

यहां से दोनों बच्चों को परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। चाइल्ड वेलफेयर समिति तय करेगी कि इन दोनों बच्चों की आगे की पढ़ाई जारी रहे। बच्चों को छुड़ाने में जुटी संयुक्त टीम ने वीरवार को सोलन शहर की कई दुकानों व ढाबों में एक साथ दबिश दी। हालांकि उन्हें अन्य जगहों पर कामयाबी नहीं मिली। इस टीम में शामिल श्रम निरीक्षक ललित ठाकुर ने बताया कि 14 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों से व्यवसायिक और घरेलू किसी तरह का काम नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दो बच्चे छुड़ाए गए हैं, इनके संबंध में कोई प्रमाणपत्र दुकानदार के पास नहीं था। इनकी सही आयु की जांच के लिए मेडिकल सोलन अस्पताल में करवाया है। उन्होंने कहा कि शहर भर के दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे 14 साल से कम आयु के बच्चों को काम पर न रखें।
विज्ञापन


1098 पर मिली थी बच्चों के काम करने की शिकायत
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी विजय लांबा ने बताया कि 1098 पर बच्चों के हलवाई के पास होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद दबिश दी गई और मौके से दो बच्चों को पकड़ा गया। इन बच्चों को कमेटी ने अपने अधीन ले लिया है और भविष्य में इनकी पढ़ाई व अन्य सुरक्षा के प्रबंध कमेटी के माध्यम से ही पूरे किए जाएंगे। यदि कहीं बाल मजदूरी या अपराध से जुड़ी घटना सामने आती है तो उसके संबंध में शिकायत टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है।
विज्ञापन


जांच दल से उलझे व्यापारी
संयुक्त टीम जिस समय हलवाई की दुकान में दबिश देकर बच्चों से पूछताछ कर रही थी, उस दौरान महाव्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। महाव्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने कहा कि दुकान में काम कर रहे युवकों की आयु 14 साल से अधिक थी। अचानक दबिश की वजह से दुकानदार डर गए थे। उन्होंने कहा कि कारोबार प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें