फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों ने ही नहीं सौंपी सफाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। जलजनित बीमारियों से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभागों को दिए निर्देशों की पालना नहीं की जा रही है। लंबा अरसा बीतने के बाद भी विभागों ने अभी तक अनुपालना रिपोर्ट नहीं सौंपी है। स्वास्थ्य विभाग ने उपायुुक्त सोलन को यह सूचना दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित बीमारियों से बचने के लिए 27 मार्च को सभी विभागों को अपनी पानी की टंकियों को साफ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागों को अनुपालना रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था लेकिन किसी भी विभाग ने रिपोर्ट नही सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी विभागों ने अनुपालना रिपोर्ट नहीं सौंपी है। इसकी सूचना उपायुक्त को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें