फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन में निर्माणाधीन फोरलेन में लगेंगे चेतावनी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। सेब सीजन के चलते जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कार्यवाहक उपायुक्त विवेक चंदेल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फैसला लिया कि फोरलेन के काम में लगी कंपनियां और लोक निर्माण विभाग सेब सीजन और बरसात के चलते चयनित स्थानों पर अपनी मशीनरी हर समय तैयार रखेंगे ताकि आवाजाही तुरंत बहाल हो सके।
विज्ञापन


कार्यवाहक उपायुक्त विवेक चंदेल ने कहा कि सेब सीजन के दौरान विशेषकर ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर भी आदेश जल्द जारी किए जा रहे हैं ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने निर्माण कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर तय स्थानों पर चेतावनी और एडवाइजरी बोर्ड लगाए जाएं। विवेक चंदेल ने निर्देश निर्देश दिए कि निर्माण कंपनियां और लोक निर्माण विभाग इस अवधि में त्वरित टीमों का भी गठन करें जो मलबा हटाने के कार्य तुरंत कर सकें। उन्होंने कहा कि रात के समय मलबा हटाने के लिए लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता के अलावा निर्माण कंपनियों और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें