फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने 16 चालान काट वसूला 30500 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। परिवहन महकमे ने बिगड़ैल वाहनों पर कार्रवाई कर चालान काट जुर्माना वसूला है। इस दौरान निजी बसों के खिलाफ कार्रवाई की। उद्योगों में लगे वाहनों पर भी शिकंजा कसा। बीबीएनआईए से उद्योगों में लगे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पत्राचार किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रविंद्र शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने यह कार्रवाई बीबीएन क्षेत्र के कई हिस्सों में अमल में लाई।

इसके तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की। 16 वाहनों के चालान काटकर 30500 रुपए जुर्माना वसूला। टीम ने अपनी कार्रवाई के दौरान 45 वाहनों की जांच की और अनियमितताएं पाए जाने और दस्तावेजों की कमी सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए ऐसे 16 वाहनों के चालान भी काटे गए है। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के अलग अलग हिस्सों में इस टीम ने वाहनों पर शिकंजा कसा है और कई वाहनों के दस्तावेजों में खामियां पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ नालागढ़ रविंद्र शर्मा ने कहा कि कई वाहनों पर कार्रवाई सहित निजी स्कूलों की बसों और उद्योगों में कामगारों को लाने ले जाने में लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें