फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ शहर में दो-दो घंटे तक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर में फिर से वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी की तैयारी है। जल्द ही इसे लागू कर क्रियान्वयन किया जाएगा। सुबह और शाम को दो-दो घंटे वाहनों के आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी जबकि सब्जी व अन्य वस्तुएं को लाने वाले ट्रकों की अनलोडिंग का समय निर्धारित कर दिया गया है।

सुबह 7:30 बजे से पहले अनलोडिंग का काम पूरा करना होगा, उसके बाद पुलिस ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगी। इस बार वाहनों के दो घंटे प्रतिबंध की खास बात यह रहेगी कि यहां चेन नहीं लगाई जाएगी बल्कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। वहीं, अब मालरोड की तर्ज पर नालागढ़ शहर में भी लोग सुबह-शाम के समय बिना वाहनों के सुगमता से घूमने फिरने का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें इन मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीएसपी नालागढ़ चमन लाल, एसएचओ नालागढ़ राजकुमार वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पिंकी राणा, पूर्व मनोनीत पार्षद बाबू संसारी लाल, नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक, आरटीए मेंबर ऋषभ शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस बैठक में हुए निर्णयों पर सभी ने सहमति जताई लेकिन इसे लेकर एक और बैठक की जाएगी।

सुबह-शाम रहेगा प्रतिबंध
नालागढ़ बाजार में शाम के अलावा सुबह भी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा। नालागढ़ शहर में इससे पहले भी सांयकालीन के समय दो घंटे वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी थी। यहां बाकायदा शहर के रोपड़ और कालका चौक पर चेन लगाई जाती थी लेकिन धीरे-धीरे यह व्यवस्था समाप्त हो गई। इसे पुन: शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। शहर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं, जिसके चलते आपातकालीन वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। शहर में वाहनों की भरमार के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा ने बताया कि एसपी कार्यालय में आयोजित बैठक में इन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन


मुहिम को जल्द किया जाएगा लागू
एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि नालागढ़ शहर में सुबह-शाम को दो-दो घंटे तक वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। सब्जी आदि अन्य जरूरी सामान लाने वाले बड़े वाहनों को 7:30 बजे से पहले अनलोडिंग करने और अस्पताल मार्ग पर वाहन खड़े न करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक और बैठक कर योजना को अंतिम रूप देकर लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें