फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 125 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ कॉलेज में चल रहे प्रवेश के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में 367 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाया है। फीस भरने के दूसरे दिन शुक्रवार को 125 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया जबकि पहले दिन 242 विद्यार्थियों ने अपनी फीस भरते हुए प्रवेश पाया है। शुक्रवार को 125 विद्यार्थियों में से बीएससी में 43, बीए में 48 व बीकॉम में 34 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।

इसी के साथ नालागढ़ कॉलेज में बीकॉम की द्वितीय कट लिस्ट भी जारी हो गई। इसमें 50 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। बीकॉम की जारी दूसरी कट लिस्ट में अधिकतम 67.4 और न्यूनतम 52.2 फीसदी प्रतिशतता गई। इसके अलावा कॉलेज में बीसीए की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए भी प्रवेश चला हुआ है। इसके तहत 25 सीटों के लिए प्रवेश लिया जा रहा है जबकि नॉन सब्सिडाइज्ड 25 सीटों का दाखिला इसके बाद होगा। सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 12500 रुपये फीस है जबकि नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 25 हजार रुपये फीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष की दूसरी कट लिस्ट जारी कर दी गई है। बीकॉम प्रथम वर्ष में 50 विद्यार्थियों ने अपनी जगह सुनिश्चित की है। इन विद्यार्थियों को फीस भरने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें