फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सनातन धर्म स्कूल की पूजा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेल में संस्कृत महाविद्यालय सोलन में विभिन्न वर्गों की अलग-अलग विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोलन के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावा स्थानीय कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित 170 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इसमें चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सनातन धर्म स्कूल सोलन की पूजा ठाकुर ने प्रथम, एमआरएडीएवी पब्लिक स्कूल के आदर्श चौहान ने दूसरा, सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन के सैजल नेगी ने तीसरा और सेंट ल्यूक्स स्कूल की आहाना ने सांत्वना पुरस्कार जीता। मध्यमवर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी कंडाघाट की कुसुमांजलि ने प्रथम, गीता आदर्श स्कूल सोलन की महक ने दूसरा, बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल की तमन्ना ने तीसरा और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन के मयंक रघुवंशी ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की श्वेता ठाकुर ने प्रथम व तमन्ना यादव ने दूसरा गीत आदर्श विद्यालय सोलन की मन्नत चौहान ने तीसरा तथा सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन के प्रियांशु वर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में ब्वॉयज स्कूल सोलन के अमन ठाकुर ने प्रथम, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन के रॉबिन ने दूसरा, ब्वॉयज स्कूल सोलन के अमन ने तीसरा और बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन के मुकुल शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता के सामान्य वर्ग में पीजी कॉलेज सोलन के विकास सिंह ने प्रथम व आकृति ठाकुर ने दूसरा, मोहिन ने तीसरा तथा पीजी कॉलेज सोलन की ईवा भारद्वाज ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के अलावा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, सोलन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें