अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर(सोलन)। जिला सोलन किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की मां शूलिनी मेले पर सातवीं जूनियर सब-जूनियर जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम सोलन विवेक चंदेल ने किया। प्रतियोगिता मे जिला के विभिन्न स्कूलों से 120 से ज्यादा किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर दमखम दिखाया।
एक दिन तक चली प्रतियोगिता में किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। समापन अवसर पर एएसपी शिव कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डोगरा रेजिमेंट के मेजर शेर सिंह, जिला किक बॉक्सिंग से रिशभ चोपड़ा, सुमित कश्यप, जितेंद्र शर्मा, गौरव पराशर, विनय शर्मा, दिग्विजय, संदीप, मायादत्त, प्रदीप कपूर, चंद्रकांत, अबास मलिक और प्रदेश किक बॉक्सिग केे पदाधिकारी मौजूद रहे।