अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-1 स्थित नगर परिषद ग्राउंड में लाइटों से सुस्सजित वॉलीबाल कोर्ट में पहले डे-नाइट वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिला सोलन वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरमेल धीमान बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। टूर्नामेंट शुरू करने से पहले हरमेल धीमान ने परवाणू स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के साथ भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर हरमेल धीमान के साथ मोहन लाल आजाद, बीएल शर्मा, परवाणू स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य कुशाग्र पाठक, पुनीत शर्मा, मोहिल ठाकुर, नकुल कपूर, जसविंदर, दिनकर, अरुण, आकाश शर्मा, गगन, संदीप, आदित्य, आदर्श, शुभम मौजूद रहे।
परवाणू स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने नगर परिषद परवाणू के सहयोग से नगर परिषद ग्राउंड पर बने वॉलीबाल कोर्ट में लाइट की व्यवस्था की हैं। टूर्नामेंट में हिमाचल, चंडीगढ़ व हरियाणा से 24 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को परवाणू स्पोर्ट्स क्लब 21 हजार की नकद धन राशी और ट्रॉफी देगा। उपविजेता टीम को भी इनाम दिया जाएगा।