फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डायलिसिस सेंटर का होगा विस्तार, मरीजों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड की संख्या डेढ़ से दो गुना तक बढ़ाने की चल रही तैयारी
विज्ञापन

अभी आठ बेड पर एक दिन में 16 मरीजों का हो रहा डायलिसिस
डायलिसिस के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में खर्च करने पड़र रहे 2100 से 3000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किडनी खराब होने की बीमारी के कारण डायलिसिस करवाने के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। कथेड़ में बन रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डायलिसिस सेंटर का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में बेड की संख्या को डेढ़ से दो गुना तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इससे एक समय में अधिक मरीजों को सुविधा मिलेगी। सोलन अस्पताल में अभी के समय में डायलिसिस करने का जिम्मा हंस फाउंडेशन को सौंपा गया है। यहां सभी आयुष्मान कार्डधारकों को निशुल्क सुविधा दी जा रही है। इससे कई मरीजों को सुविधा मिल रही है। अभी डायलिसिस सेंटर में आठ बेड पर ही डायलिसिस किए जा रहे हैं। एक दिन में यहां 16 मरीजों के डायलिसिस किए जाते हैं। डायलिसिस होने वाले सभी मरीजों की लिस्ट पहले से ही तैयार रहती है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए अभी निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहां डायलिसिस करवाने के लिए मरीजों को 2100 से 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे है। अस्पताल में डायलिसिस करवाने के लिए पहले से ही मरीजों की लिस्ट तैयार रहती है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में डायलिसिस के लिए मरीजों को आईजीएमसी समेत अन्य अस्पतालों में ही शिफ्ट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कोट
अस्पताल शिफ्ट करने के बाद होगी तैयारी
कथेड़ अस्पताल बनने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उसी में शिफ्ट किया जाएगा। डायलिसिस का जिम्मा प्राइवेट संस्थान को सौंपा गया है। अस्पताल शिफ्ट होने के बाद डायलिसिस सेंटर का सोलन अस्पताल में ही विस्तार करने की तैयारी चल रही है। इससे आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। वहीं एक दिन में अधिक मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें