फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री कसौली को दे गईं पार्किंग की बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कसौली में पार्किंग की समस्या अब जल्द दूर हो जाएगी। बस स्टैंड के एकदम साथ 15 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। इसके लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा कर दी है। यहां आने वाले पर्यटकों को अब गाड़ी खड़ी करने की चिंता नहीं सताएगी। मौजूदा समय में पर्यटकों को गाड़ी सड़क पर या फिर बस स्टैंड में करनी पड़ती हैं। इससे हादसों का डर बना रहता है। पंजाब से नजदीक होने की वजह से शनिवार और रविवार को कसौली में पर्यटकों की धूम रहती है। इसे देखते हुए यहां पार्किंग की कमी खलती है।
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण होने से बाहर से आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटकों की आवाजाही भी कसौली में बढ़ने की उम्मीद है। पार्किंग के लिए बस स्टैंड को हटा दिया जाएगा और यहीं बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण होगा। इसमें करीब 30 बसें और 300 छोटी गाड़ियां एक समय पर खड़ी हो पाएंगी। पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को गाड़ियां सड़क पर खड़ी नहीं करनी पड़ेंगी। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मंच से संबोधन के दौरान 15 करोड़ की पार्किंग का ऐलान किया। कहा कि केंद्र में कई नेता और छावनी बोर्ड के पदाधिकारी पार्किंग का मुद्दा उठा चुके हैं। इसलिए इस समस्या का नियमित हल होना जरूरी है। उधर, कसौली में पार्किंग का मुद्दा सुलझ जाने के बाद छावनी बोर्ड समेत स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

कसौली में मिलेगी बड़ी राहत : सीईओ
छावनी बोर्ड कसौली के सीईओ अनुज गोयल ने इसे राहत भरा कदम बताया। उन्होंने कहा कि छावनी बोर्ड के पास अपनी जमीन नहीं थी। अब बस स्टैंड की जगह पार्किंग बनेगी। इसमें 30 बसें और 300 गाड़ियां खड़ी हो पाएंगी। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को राहत मिलेगी। ऑफ सीजन में सभी स्थानीय लोगों की गाड़ियां पार्किंग में खड़ी हो पाएंगी। इसके बाद सभी लोग आगे पैदल चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें