फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के भीतर महिला कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर में हुड़दंग मचाने के आरोप में सिटी चौकी लाई गई दो महिलाओं और कुछ पुरुषों का विवाद इतना बढ़ गया कि बयान दे रही महिला ने पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस कर्मचारी पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी चौकी में दर्ज इस मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे दो महिलाएं और कुछ पुरुष सिटी चौकी में आपसी विवाद की शिकायत करने पहुंचे थे। शिकायत दर्ज करवा रही महिला को जब मीनाक्षी ने कागज पर लिखकर देने को कहा तो वह भड़क गई और उसने अनापशनाप बोलना शुरू कर दिया। महिला ने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को किसी तरह काबू किया। कांस्टेबल की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी डॉ. रविंद्र ने बताया कि महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें