फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एक्यूप्रेशर थैरेपी से 150 लाेगों ने करवाया माइग्रेन व डिप्रेशन का उपचार

विज्ञापन
एक्यूप्रेशर थैरेपी शिविर में मरीज का उपचार करती डॉक्टर। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
आरोग्य मंदिर संगठन जयपुर ने कंडाघाट में लगाया निशुल्क शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कंडाघाट। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा श्रीनगर कंडाघाट परिसर में आरोग्य मंदिर संगठन जयपुर (राजस्थान) की ओर से एक विशेष एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक्यूप्रेशर थैरेपी के माध्यम से आसपास के क्षेत्र के 150 मरीज रोजाना माइग्रेन और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का इलाज किया गया। शिविर में आने वाले मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। इस शिविर को शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं। शिविर में पहले दिन 50 मरीजों ने भाग लिया था, वहीं दूसरे दिन मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई। तीसरे दिन सोमवार को शिविर में 150 मरीजों की परेशानियों और दर्द को एक्यूप्रेशर थैरेपी के माध्यम से ठीक करने का प्रयास किया गया। शिविर में दो डॉक्टरों की देखरेख में इस थैरेपी का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. इशू ने बताया कि शिविर के दौरान मशीन के माध्यम से भी मरीजों को उपचार किया जा रहा है। बताया कि शिविर के दौरान मरीजों की एक्सीडेंटल समस्याएं, पैरालाइसिस, जोड़ों का दर्द, डिस्क की समस्या, घुटनों का दर्द, मोटापा, साईटिक, कंधे का दर्द थायराइड, शुगर और घबराहट होने जैसी कई समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में एक बार आने वाले मरीज को अधिक लाभ के लिए दोबारा से बुलाया जा रहा है। शिविर में डॉ. शैंपी वर्मा ने भी मरीजों के उपचार में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें