फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो से खरीदी दाल में मिले कीड़े, बीपीएल कार्ड धारक परिवार ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। राशन डिपो से लोगों को खराब राशन बांटने का मामला सामने आया है। उचित मूल्य की दुकान से दी कई दालों में फंगस लगी मिली तो कुछ में कीड़े रेंगते नजर आए। इस दुकान की शिकायत कई बार लोग कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार ने गरीबों को सस्ते और अच्छे किस्म का राशन को देने की बात कर रही है। सोलन में डिपो होल्डर इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

शहर के साथ लगते सपरून में उचित मूल्य की दुकान से एक बीपीएल परिवार ने राशन खरीदा। इस राशन में फंगस और कूड़ा-कर्कट निकला। साथ ही दाल के पैकेट से कीड़े भी दालों पर रेंगते हुए दिखे। लोगों का कहना है कि डिपो से उन्हें ऐसा गंदा राशन उपलब्ध हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरफ ध्यान दिया जाए और डिपो होल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग की जिला नियंत्रक अधिकारी नीलम शर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर डिपो में निरीक्षण किया गया है। डिपो से दालों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इस मामले मे आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें