फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे छोटे हाइड्रोलिक वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। शहर की तंग सड़कों व गलियों में साफ-सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह से चाक चौबंद होगी। नगर परिषद अब ऐसे दो छोटे वाहनों की खरीद करेगी, जो आसानी से तंग सड़कों व गलियों से गुजर सकेंगे। शहर के कूड़े-कचरे के निष्पादन के लिए नगर परिषद की मांग पर बीबीएनडीए ने 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जिसे परिषद को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


परिषद अब पांवटा व ऊना की परिषदों की तर्ज पर ऐसे छोटे वाहन खरीदेगी, जो शहर की सभी गलियों व सड़कों से गुजर सकेंगे। इससे शहर की अच्छे ढंग से साफ सफाई हो सकेगी। यह वाहन शहर की गलियों से कूड़ा एकत्रित करके सीधे डंपिंग स्थल तक पहुंचाएंगे।

शहर में नगर परिषद के सफाई कर्मियों के अलावा ठेकेदार के सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था को सुचारु बना रहे हैं। वहीं, कई वार्डों में डोर-टू-डोर गारबेज व्यवस्था भी की गई है। लेकिन शहर में स्थापित विभिन्न स्थलों पर डंपरों को उठाने और उसका कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए परिषद अब छोटा वाहन खरीदने जा रही है। यह वाहन मंझौली स्थित डंपिंग स्थल में जाएगा, जहां कूड़ा पलटकर फिर से वापस आएगा। नालागढ़ शहर में वैसे तो परिषद के अन्य वाहन भी हैं, लेकिन जिन तंग गलियों में बड़े वाहन नहीं जा सकते हैं, उन गलियों में यह छोटा वाहन जाएगा। इस व्यवस्था से डोर-टू-डोर गारबेज व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन


नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस दो वाहनों की खरीद की जाएगी। जो शहर की तंग गलियों में जाकर कूड़े कचरे को एकत्रित कर करेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर कूड़ा उठाने के छोटे वाहन आने से शहर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी ने कहा कि वाहनों की खरीद के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये की राशि नगर परिषद को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें