फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक से 13.005 किलोग्राम चूरा पोस्त पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पुलिस ने ट्रक से 13.005 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

नालागढ़ पुलिस टीम सैणीमाजरा क्षेत्र में ढेरोवाल सड़क पर गश्त पर थी। इसी दौरान ट्रक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक चालक तरुणदीप निवासी गांव सौढ़ी, नालागढ़ से 13.005 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच जारी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को सीज कर लिया गया है। चालक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें