फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले की 129 उचित मूल्य की दुकानें सहकारी समितियों के हाथ

Sat, 21 Oct 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में मौजूद उपायुक्त और अन्य अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
दो महिला मंडल और पांच ग्राम पंचायतों भी कर रहीं संचालित
विज्ञापन

जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में 129 उचित मूल्य की दुकानों की कमान सहकारी समितियों के हाथ में हैं। वहीं 129 व्यक्तिगत, दो दुकानें महिला मंडल और पांच ग्राम पंचायतें भी दुकानों को संचालित कर रही हैं। गांव स्तर पर लोगों को सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से कार्यांवित की जा रही विभिन्न योजनाएं लक्षित वर्गों का संबल बनकर उभरी हैं। विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार खाद्यान, खाद्य तेल एवं नमक इत्यादि उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के कार्यान्वयन सहित समय-समय पर निरीक्षण के माध्यम से उपभोक्ताओं के हित संवर्द्धन के लिए कार्य कर रहा है। वहीं उन्होंने औचक निरीक्षणों से उपभोक्ताओं के हित एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने के आदेश दिए हैंं। सोलन जिला में वर्तमान में 19 गैस एजेेेंसियों के पास 2,03,287 घरेलू गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। बैठक के दौरान जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने विभागीय कार्य प्रणाली एवं आवश्यक मदों पर चर्चा की। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर तक 7273 क्विंटल चीनी की वितरित
जिला में वर्तमान में 333 उचित मूल्य की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि इन उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से जुलाई से सितंबर तक उपभोक्ताओं को लगभग 7273 क्विंटल चीनी वितरित की है। इसके अलावा करीब 33,678 क्विंटल चावल, लगभग 55,611 क्विंटल आटा, लगभग 5697 क्विंटल उड़द, चना, मूंग एवं मलका दाल, 6,35,405 लीटर खाद्य तेल तथा लगभग 1459 क्विंटल आयोडीन वितरित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें