बद्दी पुलिस ने एक साल में की कार्रवाई
पिछले साल की तुलना में इस साल तीन गुणा अधिक चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पिछले साल से तीन गुणा अधिक चालान किए। इस समयावधि में सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई है।
बद्दी पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मोटर वाहन अधिनियम के तहत विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के चालान किए । बद्दी पुलिस ने इस वर्ष 21 दिसंबर तक 1,288 चालान किए हैं। यह संख्या पिछले साल दिसंबर 2023 में 387 थी। इससे शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आई है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस जि़ला बद्दी प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करती है कि वह मोटर वाहन अधिनियम के तहत दिए नियमों का पालन करें।