फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दोपहिया की टक्कर से सड़क पार कर रही बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़-स्वारघाट सड़क पर ब्राह्मण माजरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट सड़क पर ब्राह्मण माजरा के पास सड़क पार कर रही बच्ची को दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ब्राह्मण माजरा के संपर्क सड़क की ओर बच्ची सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार दोपहिया वाहन आया और टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बिहार के पूर्णिया निवासी बच्ची को गंभीर हालत में तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें