नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के लोगों को डेंगू ने खूब सताया है। इस वर्ष नालागढ़ और बद्दी में 505 लोगों को डेंगू ने अपना शिकार बनाया है। डेंगू का डंक तापमान में आई गिरावट के बावजूद जारी है। बद्दी में चार नए मामले डेंगू के सामने आए हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिशों के बावजूद बीबीएन में डेंगू लोगों को अपना डंक दे रहा है।
तापमान में गिरावट के बावजूद बीबीएन में डेंगू का मच्छर खत्म नहीं हुआ है बल्कि लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बद्दी में चार मामले डेंगू के सामने आए हैं जबकि बीबीएन में डेंगू की संख्या 505 पहुंच चुकी है। इनमें नालागढ़ में 102 और बद्दी में 403 मामले डेंगू के सामने आए हैं। बीएमओ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बीबीएन के तहत बद्दी में डेंगू के चार नए मामले मिले हैं जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।