फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में छह और मरीज डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। फार्मा हब बीबीएन में डेंगू का डंक लगातार लोगों को जख्म दे रहा है। छह नए रोगी डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 पहुंचने वाली है। बीबीएन के बद्दी अस्पताल में एलीजा विधि से किए 38 टेस्टों में से छह नए मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। बीबीएन के तहत बद्दी में 149 और नालागढ़ में 42 मामले डेंगू के डिटेक्ट हो गए हैं और डेंगू के मरीजों की संख्या 191 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


बद्दी में डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक है जबकि नालागढ़ में डेंगू के रोगी कम है। बीबीएन में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविराज ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग प्रयासरत है और जागरूकता अभियान जोरों से चलाया है। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बद्दी में डेंगू के छह नए मामले डिटेक्ट हुए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग खुद भी डेंगू के प्रति जागरूक हों और सफाई का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें