फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर भड़के मंत्री, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
सैजल की बैठक में नहीं पहुंचे आधा दर्जन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल की बैठक से गैरहाजिर करीब आधा दर्जन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मंत्री ने इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह अधिकारी परवाणू में शनिवार शाम आयोजित बैठक में नहीं पहुंचे।

अधिकारियों के न आने से कभड़के मंत्री ने अधिकारियों से लिखित में जवाब देने को कहा है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सैजल ने कहा कि सभी जिम्मेेदार अधिकारियों को हर हाल में बैठक में पहुंचना होगा। अधिकारियों की जवाबदेही के बगैर बैठक अधूरी है। बैठक में कोई मुद्दा उठाया जाता है तो उसका जवाब अधिकारी को देना होता है लेकिन अधिकारी के बैठक में मौजूद न रहने से यह चर्चा अधूरी रह जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ही सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाते हैं और उनकी अनुपस्थिति से जिस उद्देश्य के लिए बैठक को बुलाया गया था वह पूरा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। डॉ. राजीव सैजल की बैठक में करीब आधा दर्जन से अधिक विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। बैठक का समय शाम चार बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन मंत्री के देरी से पहुंचने से बैठक करीब साढ़े छह बजे शुरू हो पाई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सभी मंत्रियों को विभाग के लिए 100 दिन का एजेंडा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसी प्रकार परवाणू के विकास के लिए सभी अधिकारियों को 100 दिन का एजेंडे का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए ताकि सरकार की योजनाओं का लोगों को भी लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परवाणू में ट्रक यूनियन की समस्या का भी समय पर निवारण किया जाएगा। इस मौके पर अलग-अलग संगठनों और लोगों ने समस्याएं मंत्री डॉ. राजीव सैजल के समक्ष रखी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
परवाणू उद्योग संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अलोक शर्मा, अनिल सहगल, दिवान चंद, सतीश मल्होत्रा, परवाणू नप के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नप परवाणू सुधीर शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक परवाणू रमेश शर्मा, बिजली बोर्ड अधिशासी अभियंता राहुल एसडीओ अशोक ठाकुर, कसौली के तहसीलदार कपिल तोमर, श्रम अधिकारी परवाणू पितांबर शर्मा, भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष दौलत ठाकुर, परवाणू बीजेपी शक्ति केंद्र प्रभारी प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास विकास वर्मा, धौलाधार मित्र सभा परवाणू के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, लघु उद्योग भारती के प्रमोद शर्मा, महासचिव पवन वर्मा, कोषाध्यक्ष ओंकार जसवाल, टकसाल पंचायत प्रधान अमरनाथ शर्मा, बीएम्एस के जिला सोलन उपाध्यक्ष ताराचंद ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें