फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप-आरोपियों को मिला पांच दिन का पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

किराये पर टैक्सी लेकर चालक से मारपीट कर वाहन चुराने का मामला
फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें, कई जगह दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। मनाली से टैक्सी भाड़े पर लेकर नालागढ़ होते हुए बद्दी जा रहे आरोपियों की ओर से चालक से मारपीट कर वाहन चुराने के मामले में गिरफ्तार किए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह पर दबिश दे रही हैं। उन्हें भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस इन आरोपियों से इस संबंध में भी पूछताछ कर रही है कि कहीं इनके तार अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग या अन्य किसी गिरोह से तो नहीं है। फिलवक्त फरार हुए आरोपियों की भी धरपकड़ करने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा के ये चारों आरोपी मनाली से नूतनम कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव फंगवार डाकघर देवधार तहसील चच्चोट की टैक्सी एचपी-01के-3728 को किराये पर मनाली से चंडीगढ़ तक लाए थे, लेकिन नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर कुंडलू में इन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही और गाड़ी से नीचे उतरकर इसकी गाड़ी से चाबी निकालकर इसे बाहर खींच लिया और इसके साथ मारपीट कर उसे बेसुध हालत में छोड़कर वाहन लेकर फरार हो गए। जैसे तैसे चालकर किसी बाइक से लिफ्ट ली और जोघों चौकी में पुलिस के पास पहुंचा, जिस पर तुरंत ही चारों ओर नाकाबंदी की गई और ट्रैफिक चौक नालागढ़ में यातायात प्रभारी रमेश शर्मा की मुस्तैदी से दो आरोपियों सुमित दलाल पुत्र ईश्वर निवासी गांव चीरी डाकघर लखनमाजरा तहसील और जिला रोहतक हरियाणा और सितेंद्र डुल पुत्र महेंद्र निवासी गांव व डाकघर गनाण तहसील जिला रोहतक को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से वाहन भी रिकवर कर लिया, जबकि दो आरोपी सोनीपत हरियाणा के अंकित और नवीन मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह पर दबिशें दे रही हैं। उधर, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पांच दिन का रिमांड हासिल किया है और इस दौरान उनसे गहनता से पूछताछ होगी कि यह किसी गैंग के सदस्य हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में जगह- जगह टीमें रवाना कर दी गई हैं, जल्द ही ये आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें