फोटो सहित
--
जेईई मेन्स में चमके दून वैली के विद्यार्थी
नालागढ़ (सोलन)। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन्स की परीक्षा पास कर दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ के चार विद्यार्थियों ने नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्र अंशित, अमन कंवर, काव्या और तनिष कुमार ने जेईई 2018-19 परीक्षा पास की है। स्कूल प्रधानाचार्य देवेंद्र महल और चेयरमैन राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।