फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर धंसने वाले पहाड़ों को बचाने के लिए काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। भारी बारिश के कारण कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़, सनवारा, धर्मपुर में कई घरों को नुकसान पहुंचा था। अब हार्डिग वार्ड से नीचे और हाईवे के साथ सटे पहाड़ को सुरक्षित करने के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने उच्च स्तरीय तकनीक का प्रयोग कर इसे रोकने का कार्य कर रही है। इसमें करोड़ों रुपये लगाए जा रहे हैं।

इसके प्रथम चरण में पहाड़ से कभी मिट्टी को निकाल कर उसके बाद पहाड़ में ड्राई मिक्स शॉटकंक्रीट किया जाएगा। दूसरे चरण में वायरमेश, जाली, कंक्रीट स्प्रे किया जाएगा। अंतिम चरण में पहाड़ के बीच एसडी रोक बोल्ट लगाए जाएंगे जो पहाड़ के अंदर आठ मीटर तक डाले जाएंगे। इससे पहाड़ अंदर से मजबूत बन जाएगा और इससे पहाड़ में दरारें सहित ढहने का भी कोई खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के इंजीनियर राहुल, जसवीर व रमेश तोमर ने बताया कि पहाड़ को खिसकने से बचाने के लिए कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। इसमें इसकी मजबूती के लिए हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें 150 मीटर ऊंचे पहाड़ को रोकने किए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें