फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी व्यर्थ में बहाने वालों की खैर नहीं, आईपीएच विभाग बिना नोटिस काटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी व्यर्थ बहाया तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग बनाएगा निगरानी समिति, शहर भर में होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। घरों की टंकियों से पानी व्यर्थ में बहाने वालों की अब खैर नहीं। यदि टंकियों से पानी ओवरफ्लो हुआ तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। ये निर्देेश आइपीएच विभाग ने जारी किए हैं। आईपीएच विभाग एक निगरानी टीम का भी गठन करेगा जो व्यर्थ पानी बहा रहे लोगों की जांच करेगी।
विज्ञापन

सोलन शहर व बाहरी क्षेत्रों में में लगी टंकियों से पानी अकसर ओवरफ्लो होता रहता है। इस कारण कई लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है। आईपीएच विभाग ने पूर्व में छह कनेक्शन काटे थे। इसके बाद कनेक्शन धारकों ने हलफनामा दायर कर पानी व्यर्थ बहाने के एवज में माफी मांगी थी। दोबारा ऐसा न करने की शर्त पर विभाग ने कनेक्शन जोड़े थे। आईपीएच ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। उधर, आईपीएच विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि घरों की टंकियों से व्यर्थ पानी बहाने वालों के खिलाफ आईपीएच कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि अगर कहीं पानी व्यर्थ बहता पाया गया तो विभाग बिना नोटिस पानी का कनेक्शन काट देगा। उन्होंने कहा कि टुल्लू पंप और घर के कनेक्श्न से गाड़ियां धोने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें