जिला सोलन के सरकारी डिपो में दो माह से न तो रिफाइंड आया न ही इस माह की चीनी लोगोें को मिली। जून में उपभोक्ताओं को डिपो से रिफाइंड नहीं मिला और जुलाई में न तो रिफाइंड न ही चीनी तथा राजमाह का कोटा मिला। जिला में 130,290 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से एपीएल राशनकार्ड धारक 86833 और 19577 बीपीएल राशनकार्ड धारक हैं।
इसके अलावा 11800 प्राथमिकता में शामिल राशनकार्ड हैं। लेकिन चीनी और रिफाइंड न मिलने से राशनकार्र्ड धारकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूरन दुकानों से महंगी दरों पर यह सामग्री खरीदना पड़ रही है।
डिपो होल्डर दयाल सिंह ने बताया कि जून से राशन की पूरी सप्लाई नहीं हो रही। इससे उन्हें उपभोक्ताओं को जवाब देना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी तेजपाल, रूप सिंह, वीरेंद्र मोहन, सोम दत्त, भीम सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि डिपुओं में रिफाइंड, चीन और दालों की सप्लाई नियमित रूप से नहीं की जा रही। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डिपुओं में राशन की सप्लाई को नियमित की जाए।
टेंडरों में देरी से दिक्कत : यादवेंद्र
डीएफसी यादवेंद्र पाल ने बताया कि रिफाइंड के टेंडरों में देरी होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। अगस्त में माह में पिछले माह का रिफाइंड कोटा दे दिया जाएगा। चीनी की सप्लाई शुरू कर दी है और कुछ डिपुओं में चीनी भेज दी है।