फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: बघाट बैंक में 10 डिफाल्टरों के खिलाफ जारी होंगे गैर जमानती वारंट, सहायक पंजीयक ने जांचीं फाइलें

Fri, 24 Oct 2025 09:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

Baghat Bank Solan: बघाट बैंक ऋण मामले में 10 डिफाल्टरों को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन ने गैर जमानती वारंट जारी करने की तैयारी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बघाट बैंक ऋण मामले में डिफाल्टरों की मुश्किलें और बढ़ेंगीं। 10 डिफाल्टरों को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन ने गैर जमानती वारंट जारी करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को सहायक पंजीयक सहकारी समिति सोलन गिरीश नड्डा ने डिफाल्टरों की फाइलें जांचीं। इनमें 16 डिफाल्टरों की फाइलें शॉर्ट लिस्ट की गई हैं। यह ऐसे डिफाल्टर हैं, जो ऋण मामले में बैंक का सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं इसमें 10 डिफाल्टर ऐसे हैं, जिनके पास बैंक के करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फंसे हैं। ऐसे में अब इन्हें गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे। इसके बाद कभी भी इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


इससे पहले भी वीरवार को ऋण मामले में पहली गिरफ्तारी हुई थी। आरोपी के पास करीब 2.10 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद डिफाल्टर ने 10 लाख का चेक मौके पर दे दिया। वहीं तीन माह में पूरी रकम लौटने के लिए भी हामी भरी है, जिसके बाद सहायक पंजीयक ने गिरफ्तारी रद्द कर दी थी। इससे पहले भी सहायक पंजीयक सहकारी समिति की ओर से 12 डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वहीं चार की गाड़ियां जब्त करने के भी आदेश दिए हैं।

अब शुरू हुई फाइलों की जांच
बघाट बैंक लोन मामले में सहायक पंजीयक ने फाइलों को जांचने का कार्य शुरू कर दिया है। इसमें कई फाइलें शुक्रवार को जांची गईं और उनमें 16 डिफाल्टरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। यह बैंक के बड़े डिफाल्टर हैं जो काफी समय से पैसा नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी 200 के करीब फाइलें सहायक पंजीयक के पास हैं, जो बड़े डिफाल्टर हैं और ऋण संबंधी मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां होंगी।

138 करोड़ की होनी है रिकवरी
बघाट बैंक में 138 करोड़ रुपये एनपीए की रिकवरी होनी है। इसके चलते आरबीआई ने बीते दिनों बैंक पर कैपिंग लगा दी है। यहां पर अब खाताधारक आगामी छह माह तक केवल 10 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे। बघाट बैंक की प्रदेशभर में 10 ब्रांच हैं और 2 सर्विस सेंटर हैं। इसमें करीब 80 हजार खाताधारक हैं। कैपिंग लगने के बाद इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। छह माह में अगर लोन की रिकवरी नहीं होती है तो बैंक की और मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

जल्द होंगे गैर जमानती वारंट जारी
बघाट बैंक मामले में शुक्रवार को फाइलों की जांच की गई। इसमें 16 फाइलें शॉर्ट लिस्ट की गई हैं, जो बड़े डिफाल्टर हैं। इसमें 10 डिफाल्टर ऐसे हैं, जिनसे करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की रिकवरी होनी है और वे बैंक के साथ सहयोग भी नहीं कर रहे। जल्द इनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे। -गिरीश नड्डा, सहायक पंजीयक सहकारी समिति, सोलन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें