फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खनन सामग्री से भरे टिपर को थाने ले जाने की बजाय भगा ले गया चालक, धमकाकर नीचे उतार दिया पुलिस जवान

Thu, 02 Oct 2025 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में खनन सामग्री से भरे जब्त टिपर को थाने ले जाने के बजाय चालक कहीं और ले गया। इतना ही नहीं वाहन में सवार पुलिस जवान को रास्ते में ही धमकाकर उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया को खाकी का भी खौफ नहीं है। ऐसा ही मामला बद्दी में सामने आया। मानपुरा में खनन सामग्री से भरे जब्त टिपर को थाने ले जाने के बजाय चालक कहीं और ले गया। यही नहीं, वाहन में सवार पुलिस जवान को रास्ते में ही धमकाकर उतार दिया। चालक खनन सामग्री को सड़क पर फेंकता चला गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मानपुरा पुलिस बुधवार रात को गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के टिपर को पकड़ा। टिपर को हांडा कोंडी गांव का मदन लाल चला रहा था। पुलिस ने चालक से खनन सामग्री के दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक नहीं दिखा पाया। पुलिस ने टिपर को कब्जे में ले लिया और चालक को टिपर को थाने में खड़ा करने को कहा। साथ में पुलिस ने एक आरक्षी को टिपर में बिठा दिया, लेकिन चालक टिपर को थाने ले जाने की बजाय हांडा कोंडी गांव की ओर तेज रफ्तार से ले गया।

पुलिस जवान के कहने के बावजूद भी उसने टिपर नहीं रोका और पूरे रास्ते में खनन सामग्री को फेंकता हुआ चला गया। चालक ने पुलिस जवान को धमकी देकर रास्ते में उतार दिया। पुलिस जवान किसी तरह थाने में लौटा। पुलिस की एक टीम टिपर चालक की तलाश कर रही है, लेकिन वाहन पर कोई नंबर न होने की वजह से अभी तक टिपर का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खनन अधिनियम, पुलिस कार्य में बाधा, चोरी व धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें