फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बाल विवाह, घरेलू हिंसा और मौलिक अधिकारों की दी जानकारी

विज्ञापन
रेणुका जी में आयोजित मेले भाग लेती युवतियां।संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


गिरिपार क्षेत्र की 10 पंचायतों की 150 युवतियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही संस्था पीपुल्स एक्शन फॉर पीपल इन नीड (पीएपीएन) के सौजन्य से रविवार को रेणुकाजी में युवती मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से जुड़ी 10 पंचायतों की 150 से अधिक किशोरियां (युवतियों) ने भाग लिया।
मेले के दौरान युवतियों को मौलिक अधिकार, कर्तव्य, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, जाति प्रथा, महिला हिंसा, लैंगिग समानता, जाति प्रथा, समानता का अधिकार, पोक्सो, नशे सहित बाल संरक्षण और बाल कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किशोरियों को स्वस्थ और तंदरुस्त रहने के उचित खानपान के उपाय भी बताए गए। मेले के दौरान लैंगिक समानता व महिलाओं के अधिकारों के प्रति खुला मंथन किया गया।
विज्ञापन


युवती मेले की मुख्यातिथि अधिवक्ता बीना शर्मा ने किशोरियों को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने व उनमें लीडरशिप की भावना पैदा करने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की। जबकि साक्षी ठाकुर, चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, रेणुका थाने के मुख्य आरक्षी अजय शर्मा व महिला आरक्षी किरण शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे।

संस्था की समन्वयक व सुमित्रा शर्मा ने बताया कि युवती मेले का मुख्य उद्देश्य किशोरियों के समग्र विकास के लिए एक अच्छा वातावरण तैयार करके उन्हें अधिकारों के प्रयोग के प्रति सक्षम बनाना है, जिससे युवतियां समाज में एक बेहतर जीवन जीने के साथ-साथ पुरुषों के बराबर खड़ी हो सकें।

बाक्स

प्रश्नोत्तरी में जरग और रस्साकशी में धौलाकुआं विजयी

युवती मेले के दूसरे स्तर में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इस दौरान हुई म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अंधेरी की रितिका पहले और नैंसी दूसरे स्थान पर रही। जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में जरग की पारुल प्रथम और खुड की सिमरन द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अंधेरी की आरुषि पहले, जरग की अंजना दूसरे और बोरली की पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जरग क्लस्टर ने पहला, बडग ने दूसरा व संगड़ाह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि रस्साकशी में धौलाकुआं पहले और जरग क्लस्टर दूसरे स्थान पर रहा। इससे पूर्व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बोरली की पूजा ठाकुर ने श्याम तेरी बंसी पुकारे भजन की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। संस्था की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संवाद

रेणुका जी में आयोजित मेले भाग लेती युवतियां।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें