फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कड़ियुथ में बान और देवदार के 300 पौधे लगाए

विज्ञापन
राजगढ़ के कडिय़ुथ में पौधरोपण करते युवा फाउंडेशन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
कड़ियुथ में बान और देवदार के 300 पौधे लगाए
विज्ञापन

युवान फाउंडेशन के सदस्यों ने किया पौधरोपण

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। युवा संगठन युवान फाउंडेशन ने एक पौधा देश के नाम अभियान के अंतर्गत राजगढ़ के समीप कड़ियुथ गांव में पौधरोपण किया। इस अभियान में युवान के स्वयंसेवियों की ओर से 300 के करीब बान और देवदार के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


युवान फाउंडेशन के मीडिया सचिव ऋत्विक ठाकुर ने बताया कि युवान फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष जगह-जगह पर पौधरोपण किया जाता है। इसके अतिरिक्त फाउंडेशन की ओर से जहां पौधे लगाए जाते हैं उस स्थान पर तार बाड़ करने का प्रयास भी किया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरदेव भारद्वाज, समाजसेवी राजेंद्र चौहान, प्रमोद पंवर, अमित क्रांति, समर सिंह, आलोक ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें