फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को पुन: नियुक्ति निंदनीय

विज्ञापन
भाजयुमो पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता कार्यकर्ताओं कोसंबोधित करते हुए। स्रोत : भाजयुमो
विज्ञापन
विधायक सुखराम चौधरी बोले, यह फैसला बेरोजगार की उम्मीदों पर प्रहार
विज्ञापन

हरिपुरधार हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा और श्रद्धांजलि दी
पांवटा साहिब युवा मोर्चा मंडल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस सरकार का राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पुन: नियुक्त करने का निर्णय निंदनीय है। यह फैसला प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर सीधा कुठाराघात है। कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने वादों से मुकरती नजर आ रही है।
पूर्व उर्जा मंत्री और विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी ने रविवार को भाजयुमो की बैठक में संबोधित करते हुए ये बात कही। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पांवटा साहिब में हुई। बैठक की अध्यक्षता पांवटा साहिब युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता ने की। बैठक में बूथ 10 यूथ अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर समस्त टीम को बधाई दी गई। साथ ही आगामी समय में नव मतदाताओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं कार्ययोजना तय की गई। बैठक से पूर्व हरिपुरधार में हुए दुखद बस हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का युवा आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है और रोजगार की आस लगाए बैठा है, लेकिन कांग्रेस सरकार नई भर्तियां निकालने के बजाय सेवानिवृत्त अधिकारियों को दोबारा नियुक्त कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह निर्णय पूरी तरह से युवा-विरोधी है, जिसे भाजपा युवा मोर्चा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।


बैठक में पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी, भाजपा मंडल पांवटा के महामंत्री रोहित चौधरी, तरणजीत गिल, तथा पांवटा ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुनील चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन



बाक्स...

प्रदेश का युवा ठगा सा महसूस कर रहे : चरणजीत चौधरी
- भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी ने कहा कि नई भर्तियों के स्थान पर पुनर्नियुक्ति करना बेरोजगार युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सरकार न तो युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और न ही अपने घोषणापत्र पर ईमानदारी से अमल करना चाहती है। प्रदेश का युवा आज स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
संवाद



...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें