फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनसीसी दिवस समारोह में दिखा युवा जोश और अनुशासन

विज्ञापन
एनसीसी दिवस पर गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा सभागारमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्त
विज्ञापन
गुरु नानक मिशन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में ड्रिल, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस पर गुरु नानक मिशन स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रथम हिमाचल एनसीसी बटालियन नाहन के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जगत सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. एनपीएस नारंग, विशिष्ट अतिथि जेएस साहनी और डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ. नारंग ने ध्वजारोहण कर कहा कि एनसीसी युवाओं को सशक्त, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ उन्हें शिक्षा, फिटनेस और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने प्रभावशाली ड्रिल और परेड प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, नाटी, समूह नृत्य, सामाजिक मुद्दोंऔर एनसीसी थीम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।
एवरेस्ट फतेह करने वाली कैडेट कृतिका शर्मा सहित अन्य कैडेट्स ने मंच से अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे एनसीसी ने उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा दी। विशिष्ट अतिथि जेएस साहनी और डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने एनसीसी द्वारा राष्ट्रीय चरित्र, ईमानदारी और समय प्रबंधन विकसित करने की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

एनसीसी राष्ट्र निर्माण की भावना वाला राष्ट्रीय आंदोलन : सीओ
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना जगाने वाला राष्ट्रीय आंदोलन है। उन्होंने कैडेट्स को अच्छे नागरिक बनने, फिटनेस अपनाने, नशा मुक्त जीवन, समाज सेवा और अनुशासन को हमेशा प्राथमिकता देने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें