फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: फैक्टरी में काम करने गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाटावाली में एक फैक्टरी में काम करने आया युवक लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में माशु निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसका भाई अनिल कुमार 31 अगस्त को पांवटा साहिब की एक फैक्टरी में काम करने आया था। उसी दिन बद्रीपुर में उसकी बड़े भाई नरेंद्र कुमार से मुलाकात हुई। अनिल ने बताया था कि वह भाटावाली में एक युवक के साथ कमरा लेकर रहेगा। अजय ने बताया कि तीन सितंबर को अनिल ने फोन पर बताया था कि वह द्वारिकाधीष फैक्टरी में दोबारा काम पर लग गया है और छुट्टी होने पर घर आएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा है। फैक्टरी में पता करने पर जानकारी मिली कि अनिल काम पर लौटा ही नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें