फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगीनंद में तेज रफ्तार का कहर: कालाअंब-नाहन हाईवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 12 Jul 2026 09:57 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)

सार

कालाअंब-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को मोगीनंद क्षेत्र में बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में रवि की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाअंब-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-07) पर मोगीनंद क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मोगीनंद क्षेत्र में एनएच-07 पर चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तीनों को निजी वाहनों के माध्यम से डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि पुत्र शत्रुघ्न, निवासी सीतामढ़ी (बिहार), हाल निवासी मोगीनंद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दोनों युवकों का अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी हालत के चलते अभी उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें