फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चौथे यूथ फुटबाल कप के वरिष्ठ वर्ग में पांवटा यूूनाइटेड क्लब विजेता

विज्ञापन
यूथ फुटबाल चतुर्थ कप प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग की विजेता यूूनाइटेड क्लब पांवटा टीम: संवाद
विज्ञापन
उत्तराखंड के लिए जरूरी-
विज्ञापन

चौथे यूथ फुटबाल कप के वरिष्ठ वर्ग में पांवटा यूूनाइटेड क्लब विजेता
अंडर-17 और अंडर-14 में सैपियंस अकादमी विकासनगर उत्तराखंड चैंपियन
पीयूएफसी अकादमी पांवटा तथा द रोज ऑर्किड अकादमी की ओर से आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में चौथा पांवटा यूथ कप सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें उत्तराखंड, हरियाणा व हिमाचल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. अनुज शर्मा व संजीव कुमार ने बताया कि पीयूएफसी अकादमी पांवटा तथा द रोज ऑर्किड अकादमी के संयुक्त प्रयास से चौथा पांवटा यूथ कप आयोजन हुआ। युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साह और जोश नजर आया। प्रतियोगिता में अंबाला, यमुनानगर, नाहन, डाकपत्थर, विकासनगर और स्थानीय स्कूलों से करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में पांवटा यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफएफसी जूनियर को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया है। फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग की विजेता द रोज ऑर्किड फुटबॉल अकादमी रही है।
अंडर-12 वर्ग में एनएफए नाहन टीम विजेता रही। वहीं, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में उत्तराखंड की सैपियंस अकादमी विकासनगर विजेता रही है।
पांवटा साहिब में आयोजकों का युवाओं के लिए एक अनूठा प्रयास रहा है। इसमें सिरमौर, पड़ोसी राज्यों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के प्रति अपनी रुचि को बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने भी मैदान पहुंच कर अपने बच्चों का उत्साहवर्धन किया जिससे माहौल बेहद खास और ऊर्जावान बन गया।
संजीव कुमार और डॉ. अनुज शर्मा समेत आयोजकों ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व फुटबॉल को क्षेत्र में बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच, माता-पिता और समर्थकों का आभार जताया है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें