फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लघु नाटिका में कोटड़ी व्यास, नारा लेखन में मिश्रवाला स्कूल टीम प्रथम

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय माजरा की स्वर्ण जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय माजरा की स्वर्ण जयंती पर नशा मुक्त अभियान
विज्ञापन

लघु नाटिका में कोटड़ी व्यास, नारा लेखन में मिश्रवाला स्कूल टीम प्रथम
नशा मुक्त अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता में मिश्रवाला की स्नेेहा अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती पर राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय माजरा में नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें चित्रकला, लघु नाटिका और नारा लेखन समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें माजरा ब्लॉक के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान माजरा स्कूल की प्रधानाचार्य ममता चौधरी, बीआरसी अजय गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिश्रवाला की कला अध्यापक रीना कुमारी ने बताया कि स्वर्ण जयंती राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय माजरा में नशा मुक्त अभियान के तहत प्रतियोगिताएं करवाई गईं हैं। इसमें छात्राओं के द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिश्रवाला स्कूल की स्नेहा प्रथम, सिमरन द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भारापुर की तरन्नुम तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं नारा लेखन में मिश्रवाला स्कूल प्रथम, टोकियों स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि, लघु नाटिका में शहीद कमल कांत मेमोरियल स्कूल कोटड़ी ब्यास की छात्र टीम प्रथम रही है।
सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य ममता चौधरी व बीआरसी माजरा अजय गुप्ता ने इनाम वितरित किए। इस दौरान माजरा तथा विभिन्न स्कूलों के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें